Share this News
पसान::-कोरबा के पसान वनपरिक्षेत्र अंतर्गत सरमां गाँव में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीण पर भालू ने पीछे से हमला कर दिया। भालू के हमले के बाद ग्रामीण किसी तरह से अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। परंतु इस हमले से ग्रामीण बुरी तरह से जख्मी भी हो गया। जिसे वनरक्षक सुरेश यादव मौके पर पहुंचकर तत्काल सहायता राशि प्रदान करते हुए 112 के माध्यम से पोड़ी उपरोड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
वन विभाग द्वारा तेंदू पत्ता संग्रहण का काम शुरू हो गया है. वनांचल क्षेत्र होने से जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है और अभी हांथीयों एवं भालू का खतरा सबसे अधिक रहता है जंगली भालू जंगलों में विचरण करने निकले रहते हैं और तेंदू पत्ता के संग्रहण करने गए ग्रामीणों पर भालू के हमले का खतरा बढ़ जाता है. और वन विभाग ग्रामीणों का आगाह करते रहता है. फिर भी ग्रामीण जंगलों में बिना सुरक्षा के तेंदू पत्ता संग्रहण करने जाते रहते हैं.
