Share this News
कोरबा/दीपका 27 अप्रैल ( KRB24NEWS ) : जिले में लगे लॉक डाउन के निरीक्षण पर आज जिला क्लेक्टर श्रीमती किरण कौशल दीपका पहुंची जहां उन्होंने दीपका के गोपीचंद पेट्रोल पम्प को किया सील.. बड़ी संख्या में मोटर सायकल सवारों और आम जनो को पेट्रोल बेचते नजर आया संचालक.. लॉक डॉऊन का उल्लंघन और भारी भीड़ इकट्ठी कर कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन करने पर हुई करवाई.. आगामी तीन दिनों के लिए पेट्रोल पंप को किया गया सील.
बतादें की कोरबा जिले में 5 मई तक पूर्ण तालाबंदी की गई है पेट्रोल पम्प संचालकों को सख्त निर्देश है कि आम लोगों को पेट्रोल नहीं देनाहै केवल अतिआवश्यक तथा परिचय पत्र धारक को पेट्रोल मुहैय्या कराना है. लेकिन कुछ जगहों पर पेट्रोल पंप मनमानी करते हुए लॉक डाउन का उल्लंघन किया जा रहा है. जिस पर कलेक्टर प्रतिदिन लॉक डाउन का निरीक्षण करने और स्थिति जायज़ा लेने जिले का भृमण करती हैं.
