Share this News

कोरबा 26 अप्रैल ( KRB24NEWS ) : बाँगो थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत बेतलो के आश्रित साटापानी में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आज सुबह फुलकुंवर पति जयसिंह उम्र 60 साल को धार दार हथियार से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया. जिसकी सुचना बेतलो पंचायत के सरपंच द्वारा दिया गया. सभी तक घटना पूरी जानकारों पुलिस नहीं जुटा पाई है, पुलिस जांच के बाद पता चलेगा इतनी बड़ी घटना को अन्जाम किसने दिया हैं। पुलिस की पूरी टीम मौके पर पहुँच कर मामले की जांच में जुट गई है.

इस घटना को अन्जाम देने वाला व्यक्ति बहुत ही चालाकी से मृतक के घर में घुस इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है.दिल लहला देने वाली घटना से आज पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.