Share this News
24 अप्रैल ( KRB24NEWS ) :
कोरोना का कहर जारी है और अब रोजाना 3 लाख के अधिक संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 3,46,786 नए मामले सामने आए जबकि 2,624 मरीजों की मौत हो गई. हालांकि इस दौरान 2,19,838 मरीज ठीक भी हुए. कल शुक्रवार को भी देश में 3.32 लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए थे. बढ़ते मामलों के बीच कई अस्पतालों में बेड्स, ऑक्सीजन जैसी जरूरी चीजों की भारी किल्लत है.
CORONA LIVE UPDATES:
- 17 AM: देश में आज शनिवार को जारी नए आकंड़ों में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 3,46,786 नए मामले सामने आए जबकि 2,624 मरीजों की मौत हो गई. हालांकि इस दौरान 2,19,838 मरीज ठीक भी हुए.
- 07 AM: इस बीच दिल्ली के जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल के एमडी डॉक्टर डीके बलूजा ने दावा किया कि कल शाम ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी के कारण करीब 20 सबसे गंभीर मरीजों की मृत्यु हो गई.
- 51 AM: बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन का एक टैंकर पहुंच गया है. इस बीच बत्रा अस्पताल के MD डॉक्टर एससीएल गुप्ता ने कहा कि बत्रा अस्पताल को 500 किलोग्राम ऑक्सीजन ट्रक के जरिए पहुंचाई जा रही है, जो ऑक्सीजन मिलने के बाद अगले 1 घंटे के लिए काफी रहेगी. अस्पताल में 260 मरीज भर्ती हैं.
- 46 AM: पंजाब में अमृतसर के एक निजी अस्पताल (नीलकंठ हॉस्पिटल) में ऑक्सीजन की कमी की वजह से 5 मरीजों की मौत हो गई है. अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन की कमी के लिए स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है.
- 11 AM: दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में महज 45 मिनट का ऑक्सीजन बाकी है, जबकि 215 मरीज भर्ती हैं. अस्पताल के एमडी डॉक्टर डीके बलूजा ने राज्य सरकार और अन्य एजेंसियों से ऑक्सीजन सप्लाई कराने की मांग की है.
दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी का मामला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब दिल्ली के बत्रा अस्पताल में भी ऑक्सीजन को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है. अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक अस्पताल में महज 20 मिनट का ऑक्सीजन बचा है जबकि 350 से अधिक कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. कृपया इसे सबसे जरूरी और प्राथमिकता के आधार पर मानें और यहां संकट बरकरार है.
अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर एससीएल गुप्ता ने कहा कि हम अस्थायी तौर पर ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर रहे हैं. अस्पताल को ऑक्सीजन की सामान्य आपूर्ति की जरुरत है. हमारे पास केवल आईसीयू के लिए स्टॉक है. अस्पताल को पड़ोसी अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर मिल रहा है. बत्रा अस्पताल ने पुलिस से ऑक्सीजन सिलेंडर का एस्कॉर्ट करने का अनुरोध किया है.
बिहार में BDO की मौत
इस बीच बिहार के सीवान जिले की हुसैनगंज की प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) मनीषा प्रसाद का पटना में निधन हो गया है. मनीषा कई दिनों से कोरोना पॉजिटिव थीं और उनका पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था.
भोपाल में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में निजी अस्पताल के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है.
4 और ऑक्सीजन टैंकर लखनऊ आ रहे
- 22 AM: अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ में लाए गए ऑक्सीजन टैंकर अलग से लोगों को अस्पतालों के लिए राहत देगा क्योंकि यह अलग से रखे जाएंगे. इन्हें अलग से ऑक्सीजन फिलिंग सेंटर में भेजे जा रहे हैं. हालांकि लखनऊ के अस्पतालों को ऑक्सीजन की दिक्कत नहीं है. सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन दी जा रही है. ऑक्सीजन का डिस्ट्रीब्यूशन व्यवस्थित किया जा रहा है और इन टैंकरों से मदद मिलेगी.
अधिकारियों ने बताया कि चार और टैंकर जल्द लखनऊ पहुंचने वाले हैं हालांकि दूसरे स्रोतों से भी लिक्विड ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है. अधिकारियों के मुताबिक कोशिश यह है कि जिन्हें जरूरत है और जिनके पास इमरजेंसी है उन्हें पहले राहत पहुंचाई जाए.
दिल्लीः महाराजा अग्रसेन अस्पताल को मिली ऑक्सीजन
इस बीच दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में आधी रात को ऑक्सीजन पहुंच गई है. अस्पताल को आश्वस्त भी किया गया है कि उन्हें नियमित तौर पर ऑक्सीजन मिलेगी.
- 32 AM: बोकारो से चली ऑक्सीजन एक्सप्रेस लखनऊ पहुंच गई है. ऑक्सीजन एक्सप्रेस में 3 टैंकर ऑक्सीजन लेकर आई थी, जिसमें एक वाराणसी में उतार दिया गया जबकि 2 टैंकर लखनऊ पहुंचा. इससे पहले सुबह करीब 6 बजे ऑक्सीजन एक्सप्रेस वाराणसी पहुंची थी. एक टैंकर ऑक्सीजन वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचा. इसे रामनगर ऑक्सीजन प्लांट के लिए भेजा गया.
07.20 AM: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी ऑक्सीजन एक्सप्रेस को लेकर ट्वीट किया कि सरकार द्वारा देश भर में ऑक्सीजन आपूर्ति का कार्य निरंतर जारी है.
07.18 AM: बिहार में सरकार के फिर से कोरोना के इलाज की व्यवस्था की निगरानी पटना हाई कोर्ट करेगा. हाई कोर्ट एक ई-मेल जारी कर सभी जिलों की स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी जिलाधिकारियों से मांगेगा.
ग्वालियर के जेएच जयारोग्य चिकित्सालय ग्वालियर के सबसे बड़े अस्पताल के मेडिशिन विभाग में भी ऑक्सीजन खत्म हो गई है. अस्पताल स्टाफ मरीजों को शिफ्ट कराया गया है. अस्पताल में 25 से 50 मरीज ऑक्सीजन पर थे.
अगर महाराष्ट्र की बात करें तो शुक्रवार को 24 घंटे में कोरोना के 66,836 नए केस सामने आए तो इससे ज्यादा लोग यानी 74,045 मरीज ठीक भी हुए. हालांकि इस दौरान 773 लोगों की मौत भी हो गई. वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना के 24,331 नए केस सामने आए और 348 मरीजों की मौत हो गई. फिलहाल दिल्ली में एक्टिव केस बढ़कर 92,029 हैं. इसी तरह उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 37,238 नए केस आए, जबकि 199 लोगों की मौत हो गई. लखनऊ में फिर 5 हजार से ज्यादा मामले आए.
