Share this News
रायपुर 23 अप्रैल ( KRB24NEWS ) : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ में रेमडेसिविर इंजेक्शन की लगातार मांग बढ़ती ही जा रही है। हर दिन मेडिकल स्टोर में लोगों की भीड़ बढ़ रही है। दूसरी ओर इंजेक्शन की खूब कालाबाजारी भी हो रही है। वहीं कई लोग तो कीमत बढ़ाकर भी बेच रहे हैं।
बता दें कि राजधानी के रेडक्राॅस और एम्स के मेडिकल स्टोर पर आज भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बीती देर रात तक लोग इंजेक्शन के लिए लाइन में लगे रहे। वहीं आज भी सुबह से लोग लाइन में खड़े है।
वहीं कई लोग इस विपदा को अवसर में बदलने के लिए कालाबाजारी का धंधा भी कर रहे हैं। खबरों की माने तो कई मेडिकल स्टोर में ब्लैक में ज्यादा कीमत पर बेची जा रही है। वहीं जिला प्रशासन तमाम कोशिशों के बाद भी कालाबाजारी करने वालों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। आलम यह है कि अपनों की जान बचाने के लिए लोग मजबूरी में ज्यादा पैसा देकर भी इंजेक्शन खरीद रहे हैं।
