Share this News

बीजापुर 23 अप्रैल ( KRB24NEWS ) : नक्सलियों द्वारा अगवा किए गए एसआई मुरली ताती की रिहाई के लिए गोंडवाना समाज समन्वय समिति आगे आया है। समिति का एक प्रतिनिधिमंडल आज नक्सलियों से अपील करने के लिए जाएगा।

बता दें कि एसआई मुरली ताती बस्तर जगदलपुर में पदस्थ हैं। वे 21 अप्रैल की अपने घर पालनार आए हुए थे। इस दौरान देर शाम हथियारों से लैस नक्सलियों ने जवान का अपहरण कर लिया। मामले की सूचना मिलते ही गंगालूर थाना पुलिस जवान की तलाशी कर रही है। लेकिन अभी तक जवान का कुछ पता नहीं चल पाया है।