Share this News

कोरबा/दर्री 21 अप्रैल ( KRB24NEWS ) : जिले में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर 27 अप्रैल तक सम्पूर्ण लॉक डाउन लगा हुआ है लेकिन शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को शाशन ने सुबह 7 बजे से 12 बजे तक राशन सामाग्री वितरित किये जाने की अनुमति प्रदान की है. लेकिन उसके बावजूद भी क्षेत्र में कई दुकानें अपने समय पर नहीं खुल रहीं हैं और हितग्राही सुबह से ही लाइन लगाकर राशन लेने खड़े रहते हैं. जिससे भीड़ भी बढ़ जाती है और जिसकी वजह से सोशल डिस्टेंसिग का पालन नहीं हो पा रहा है.

बतादें की दर्री और जमनीपाली के लाटा स्थित उचित मूल्य की दुकान विजय अग्रवाल के नाम से संचालित है जहां लाटा स्थित उचित मूल्य की दुकान में विजय अग्रवाल का पुत्र बैठ कर राशन वितरण का काम करता है .लेकिन तरुण निर्मलकर सोमवार को लाटा स्थिर उचित मूल्य की दुकान में राशन लेने पहुँचा. तो दुकानदार ने तरुण निर्मलकर से दिए गए राशन की शासन द्वारा निर्धारित कीमत से ज्यादा पैसे लिए और जल्दी राशन देने के नाम से 50 रुपये की अधिक मांग की गई. लेकिन जब हितग्राही द्वारा 50 रुपये नहीं होने की बात कही तो दुकानदार ने राशन कार्ड को अपने पास रखकर पैसे देने बाद कार्ड वापस करने की बात कही. हितग्राही जब राशन लेकर घर जा रहा था तो लॉक डाउन होने से पेट्रोलिंग पर लगे पुलिस ने पूछताछ की तो राशन कार्ड पास में न होने से तरुण निर्मलकर को राशन चोरी कर ले जाने की बात कही गई. जब इसकी जानकारी आज हितग्राही तरुण निर्मलकर के साथ जा कर ली गई तो उक्त उचित मूल्य के संचालक ने इस बात से इंकार करने लगा और अपनी सफाई देते हुए नज़र आया.

हितग्राहियों से लिए जा रहे ज्यादा पैसे..जबरन थमाया जा रहा साबुन और बिस्किट.

यहां उपस्थित हितग्राहियों से जब जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उनसे BPL कार्ड धारियों से 100 रुपये और 120 रुपये लेकर राशन दिया जा रहा है. और पास में चिल्हर न होने का हवाला देते हुए जबरन साबुन और बिस्किट को थमा दिया जाता है. जबकि उचित मूल्य की दुकान में शाशन द्वारा निर्धारित राशन का ही वितरण किया जाना है लेकिन गरीब हितग्राहियों से साबुन और बिस्किट देकर जबरन पैसों की वसूली की जा रही है. हितग्राहियों ने बताया कि इसकी शिकायत कई दफा उच्च अधिकारियों को दी गई लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं कि गई है.

समय पर नही खुलती दुकान, भीड़ बढ़ने से सोशल डिस्टेंसिग का नहीं हो रहा पालन.

दर्री स्थित उचित मूल्य दुकान के संचालक विजय अग्रवाल अपनी मनमानी से दुकान खोलते हैं. जबकि अभी लॉक डाउन में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक राशन वितरण कार्य करना है लेकिन संचालक द्वारा सुबह 9 बजे से पहले दुकान नही खोली जाती है . जबकि हितग्राही सुबह 5 बजे से आकर खड़े रहते है और राशन 10 बजे से पहले नहीं मिल पाता है जिससे भूखे प्यासे हितग्राहीयों को दोपहर तक खड़े होकर राशन का इंतजार करना पड़ता है. यहां के उचित मूल्य की दुकान हितग्राहीयो ने बताया कि यहां पर भी उचित मूल्य से ज्यादा पैसे लिए जातें हैं और जबरजस्ती साबुन और बिस्किट थमा दिया जाता है. कोरोना संक्रमण के कारण यहां समय पर दुकान न खुलने से बहुत भीड़ हो जाती है और सोशल डिस्टेंसिग का पालन भी नहीं किया का रहा है. अगर इस तरह की मनमानी से यदि कोई हितग्राही कोरोना संक्रमित होता है तो इसका जवाबदार कौन होगा.

शाशकीय उचित मूल्य की दुकान दर्री और लाटा के संचालक विजय अग्रवाल की मनमानी का खामियाजा गरीब हितग्राहियों को भुगतना पड़ रहा है. इस तरह की मनमानी पर उचित मूल्य दुकान के संचालक पर शासन द्वारा कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए.

उच्च अधिकारी ने जांच कर कार्यवाही किये जाने की बात कही

“मामले की जानकारी मिली है कि दर्री और NTPC के लाटा में उचित मूल्य की दुकानों में ज्यादा पैसे लिए जा रहे हैं हम टीम बनाकर मामले की जांच कर उचित मूल्य दुकान के संचालक के ऊपर कड़ी कार्यवाही करेंगे”

पी. एल हंशा
सहायक खाद्य अधिकारी, कटघोरा