Share this News
रायपुर 13 अप्रैल ( KRB24NEWS ) : छत्तीसगढ़ में आज 13576 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 4436 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 132 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 5031 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
आज 13576 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 56 हजार 873 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 52 हजार 986 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 98856 हो गई है।
- जिलेवार मरीजों की संख्या
- रायपुर-3442
- दुर्ग- 1591
- राजनांदगांव- 1132
- बालोद- 357
- बेमेतरा- 641
- कवर्धा- 452
- धमतरी- 332
- बलौदाबाजार- 801
- महासमुंद- 246
- गरियाबंद- 312
- बिलासपुर- 829
- रायगढ़- 413
- कोरबा- 638
- जांजगीर- 465
- मुंगेली- 256
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही-119
- सरगुजा- 208
- कोरिया- 184
- सूरजपुर- 240
- बलरामपुर- 129
- जशपुर- 295
- बस्तर- 173
- कोंडागांव- 82
- दंतेवाड़ा- 58
- सुकमा- 16
- कांकेर- 143
- नारायणपुर- 12
- बीजापुर- 10
