Share this News
रायपुर 8 अप्रैल ( KRB24NEWS ) : जिले में पिछले 2 महीनों में 36 पुलिस अधिकारी और जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना पॉजिटिव मिले 18 जवानों को वैक्सीन की डबल डोज लग चुकी थी ।
अब पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने पर थानों को सील करने की मुहिम शिथिल पड़ गई है। हालांकि संबंधित थाना पहुंचने वाले प्रार्थियों की फरियाद थानों के बाहर से ही सुनी और ली जा रही है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीते दिन 10310 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। बुधवार शाम को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 2609 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 53 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 4469 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
आज 10310 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 96 हजार 579 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 33 हजार 227 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 58883 हो गई है।
बुधवार 7 अप्रैल को जिलेवार मरीजों की संख्या
- रायपुर- 3302
- दुर्ग- 1664
- राजनांदगांव- 873
- बालोद- 316
- बेमेतरा- 308
- कवर्धा- 250
- धमतरी- 219
- बलौदाबाजार- 427
- महासमुंद- 407
- गरियाबंद- 155
- बिलासपुर- 600
- रायगढ़- 153
- कोरबा- 269
- जांजगीर- 171
- मुंगेली- 117
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 52
- सरगुजा- 240
- कोरिया- 117
- सूरजपुर- 140
- बलरामपुर- 87
- जशपुर- 167
- बस्तर- 68
- कोंडागांव- 12
- दंतेवाड़ा- 14
- सुकमा- 16
- कांकेर- 139
- नारायणपुर- 19
- बीजापुर- 06
- अन्य राज्य- 2
