Share this News

जांजगीर-चांपा (KRB24 News) :- जांजगीर जिले के मरघट्टी गांव में शुक्रवार सुबह से हाथियों को देख गांव में दहशत फ़ैल गयी। मादा हथिनी ने यहां जमकर उत्पात मचाया है। अपने बच्चे के साथ पहुंची मादा हाथी ने पहले तो कोसीर में एक वृद्ध महिला को कुचलकर मार डाला है वहीं खेत और बाड़ी की फसलों को चौपट करने में लगे हुए हैं। जिले में पहली बार हाथियों के घुसने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
बता दें कि मादा हाथी अपने बच्चे को लेकर सारगंढ़ से रात में गांव में पहुंचे हैं। हाथियों से कोसीर के नजदीक वृद्ध महिला का आमना सामना हो गया। महिला पर हमला कर हाथी आगे की ओर निकल गए। ग्रामीणों ने आनन फानन में वृद्धा को लेकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों ने गांव के ही राधिका खुंटे समेत अन्य ग्रामीणों की खेत और बाड़ी में जमकर उपद्रव मचाया है। वन विभाग की ओर से हाथियों के रूट पर पड़ने वाले अन्य गांवों में मुनादी करा कर सतर्क किया जा रहा है और हाथियों को बाहर करने का प्रयास किया जा रहा है।
