Share this News
कोरबा/पाली 25 फरवरी ( KRB24NEWS ) : जैसा कि ज्ञात है कि विगत तीन वर्षो से जन सेवा, जीव सेवा के सेवा कार्यो से अपनी अलग पहचान बनाई हुई स्वयं सेवी संस्था एस जे आर युथ फाउंडेशन नामक संस्था द्वारा 5 शासकीय अस्पतालों में विविध सेवा कार्यो का सचालन किया जा रहा है.
उसी कडी में कोरबा जिले के पाली विकासखडं के एक मात्र शासकीय सामुदायिक स्वाथय केन्द्र में आज दिनांक से जन्म लेनै वाले नवजात शिशुओ को संस्था परिवार द्वारा निःशुल्क सेवा अन्तर्गत प्रथम उपहार स्वरुप बेबी कीट ( चम्चच, कटोरी,खिलौना,व बच्चे के पहनने का नवीन वस्त्र) प्रदान किया जावेगा. संस्था परिवार के प्रमुख सेन्टी गर्ग व ज्योति प्रकाश का कहना है कि हमारी संस्था का मानना है कि चलो कुछ करते है हम किसी कि मुस्कान का हिस्सा बनें इसलिए हमारी संस्था ने इस सेवा का शुभारंभ किया है.
