Share this News

देश में कोरोना वायरस के फिर से बढ़ रहे मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा रही है. सरकार ने अलर्ट जारी कर सभी राज्यों को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाने की अपील की है.

  • इन पांच राज्यों में फिर बढ़ रहा है कोरोना
  • छत्तीसगढ़ में कोरोना के 6112 नए मामले
  • केंद्र ने राज्यों को अलर्ट जारी किया

नई दिल्ली 20 फरवरी (KRB24NEWS ) : देश में कोरोना वैक्सीनेशन की बढ़ती दर के बीच एक बार फिर कुछ राज्यों में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले बढ़ने लगे हैं. इसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) ने राज्यों को अलर्ट जारी किया है.

इन पांच राज्यों में फिर बढ़ रहा है कोरोना

स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के मुताबिक केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले अचानक बढ़ गए हैं. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 259 नए मामले सामने आए हैं. केरल और महाराष्ट्र में पिछले एक सप्ताह में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है.

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 6112 नए मामले

मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona Virus) के 6,112 नए मामले सामने आए. यह किसी राज्य में कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा संख्या है. पंजाब में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना के 383 नए मामले सामने आए हैं. वहीं मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 297 नए मामले दर्ज किए गए हैं.

केंद्र ने राज्यों को अलर्ट जारी किया

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने राज्यों को अलर्ट जारी किया है. केंद्र ने कहा है कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सभी राज्य कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना सुनिश्चित करें. कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा भागीदारी रखने वाले महाराष्ट्र और केरल (Kerala) को केंद्र सरकार ने ज्यादा सजग रहने के लिए कहा है.