Share this News


कोरबा/पाली (KRB24 NEWS) : विखं मुख्यालय पाली में ऐतिहासिक शिव मंदिर के तट पर प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर लगने वाला महाशिवरात्रि मेला और पाली महोत्सव की प्रारंभिक तैयारी शुरू कर दी गई है।
कोरोना महामारी के कारण लंबे समय बाद पाली में कोई उत्सव अथवा मनोरंजक कार्यक्रम होने जा रहा है। पाली मेला और महोत्सव को लेकर क्षेत्रवासी काफी उत्साहित हैं। हालांकि प्रशासनिक तौर पर इसकी अधिकृत घोषणा नहीं हुई है।

प्राचीन शिव मंदिर पाली

लेकिन प्रारंभिक तौर पर आयोजन की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक तैयारी आरंभ कर दी गई है। नगर पंचायत सूत्रों की माने तो दर्शनार्थियों और मेला घूमने आने वाले लोगों के सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्य हाइवे मार्ग पर किसी भी प्रकार की दुकानों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।मुख्य मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के बाद अब दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं मुख्य मार्ग पर यातायात के दबाव को देखते हुए इस बार शिव मंदिर चौक (चैतुरगढ़ प्रवेश द्वार) से लेकर पोड़ी चौक तक और यहाँ से बिजली ऑफिस तक दुकाने लगेंगी। वही हाई स्कूल खेल मैदान में मीना बाजार, हवाई झूला आदि विविध स्टाल लगेंगे। जबकि पाली महोत्सव के लिए स्थल को लेकर अभी असमंजस है। महाशिवरात्रि पर्व दिवस को प्राचीन शिव मंदिर के आसपास फूल, नारियल, पूजा आदि सामग्री की दुकान है यथावत संचालित रहेंगी।जबकि शिव मंदिर घाट पर मुंडन, पूजन, कथा व्रत आदि संस्कार पूवर्वत होंगे। वही भोग भंडारा का आयोजन भी होगा।

✍️ पाली से दीपक शर्मा की रिपोर्ट..!