Share this News

कोरबा (KRB24 News) :- बालको प्रबंधन के द्वारा पर्यावरण मानक की अनदेखी कर संयंत्र स्थापना के खिलाफ छत्तीसगढ़ शासन में पूर्व संसदीय सचिव भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिकायत पत्र लिखा है पत्र में उल्लेख किया है कि बालको प्रबंधन द्वारा लगातार जनहित को अनदेखी कर कार्य किया जा रहा है और ना ही सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाया जा रहा है, गोद ग्रामों की स्थिति दयनीय है लोगों को सिर्फ समुचित मात्रा में राठौड मिल रहा है राखड डैम की उचित व्यवस्था नहीं है राखड को जहां-तहां शहर के विभिन्न जगहों पर फेंका जा रहा है,जो लोगों के स्वास्थ्य को विपरीत रूप में प्रभावित कर रहा है।


हाल ही में इनके द्वारा पर्यावरण मानकके विरुद्ध कार्य करते हुए घनी आबादी वाली बस्ती के बहुत नज़दीक नजदीक संयंत्र स्थापना की योजना चल रही है जिसके लिए आगामी दिनांक 17- 2-021 को जनसुनवाई भी रखी गई है यदि यहां संयंत्र स्थापित होता है तो आसपास नजदीक के लोग राख के प्रभाव से अकाल मृत्यु में समा जाएंगे पर्यावरण नियमानुसार सघन बस्ती के निकट ऊर्जा संयंत्र की स्थापना वर्जित है बालको प्रबंधन द्वारा कूट रत्नाकर संयंत्र स्थापना की प्रक्रिया चल रही है उक्त संयंत्र की स्थापना को रोकने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जावे ।

✍️साकेत वर्मा की रिपोर्ट…!