Share this News

● कहाँ एसईसीएल के भूविस्थापितों के हर लड़ाई में विधि प्रकोष्ठ प्रभावितों के साथ
कोरबा/पाली (KRB24 News) :- अम्बिकापुर प्रवास के दौरान अल्प समय के लिए पाली पहुँचे कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे का पाली के विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से भव्य स्वागत किया,साथ ही पीडब्लूडी विश्राम गृह में बैठक आयोजित कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई,चर्चा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से कहा की एसईसीएल परियोजना सरायपाली (बुडबुड) में विस्थापितों की समस्या को ध्यान में रखते हुए उनके हित में कार्य करें एवं हरसंभव कानूनी लड़ाई में भी ग्रामीणों का साथ दें,विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने नवीन सदस्यता को लेकर के भी चर्चा किया एवं नवीन न्यायालय भवन हेतु भूमि के संबंध में भी अनुविभागीय अधिकारी श्री अरूण कुमार खलखो से चर्चा की गई,कार्यक्रम पश्चात प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे एवं जिला अध्यक्ष ग्रामीण विधि प्रकोष्ठ नवीन कुमार सिंह, के द्वारा एक नग कंप्यूटर अधिवक्ता संघ पाली को देने की घोषणा की गई जिसमें रत्नेश गुप्ता ने भी अपने अंश दान कि घोषणा किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, जिला के विधि विभाग के सचिव राजकुमार वर्मा ,जिला ग्रामीण महिला उपाध्यक्ष सुश्री रीमा वर्मा , जिला महामंत्री हरीश वंदानी, तहसील विधि विभाग के अध्यक्ष सुरेंद्र कंवर,सहित तहसील विधि विभाग से रत्नेश गुप्ता,दिलीप शर्मा,रवि महंत,बजरंग वैष्णव, रामेश्वर पडवार, अश्वनी वर्मा, पूर्व जनपद सदस्य मिर्जा कयूम बेग ,रघुनंदन कश्यप, हिमांशु शर्मा, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पाली से दीपक शर्मा की रिपोर्ट..!
