Share this News

रायपुर (KRB24 News) :  सीएम बघेल के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है. सीएम बघेल आज केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे. सीएम केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल से मिल सकते हैं. सीएम बघेल कांग्रेस के सीनियर लीडर्स से भी छत्तीसगढ़ में सरकार के कामकाजों को लेकर चर्चा करेंगे. उन्होंने बताया था कि केंद्रीय मंत्रियों से धान खरीदी, सड़क और रेल संबंधी कई मुद्दों पर चर्चा होगी.

सीएम भूपेश बघेल गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. इस दौरान सीएम ने केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की. दोनों के बीच हुई मुलाकात में बिलासपुर एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने को लेकर चर्चा हुई. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बिलासपुर से दिल्ली के लिए जल्द ही विमान सेवा शुरू करने की घोषणा की. इसके अलावा रायपुर में भी कार्गो हब की सुविधा के विकास के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.