Share this News

कोरबा (KRB24 News) :– प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर छत्तीसगढ़ पीएससी में हुए घोटाले को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भाजयुमो पीएससी द्वारा गुरुवार को पुतला दहन किया जाएगा, इस संबंध में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष चिंटू राजपाल ने जानकारी दी कि पीएससी भर्ती में हो रहे घोटाले भर्राशाही एवं भाई भतीजावाद के विरुद्ध प्रदेश नेतृत्व ने प्रत्येक जिला मुख्यालय में प्रदर्शन का आह्वान किया है इसी क्रम में 3 फरवरी को दोपहर 12 बजे कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल को ज्ञापन सौंपा जाएगा एवं इसके दूसरे दिन गुरुवार 4 फरवरी को युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पीएससी का पुतला फूकेंगे।

