Share this News

कटघोरा 6 जनवरी ( KRB24NEWS ) : कटघोरा वनमंडल की विवादित वनमंडलाधिकारी शमां फ़ारूक़ी के खिलाफ गोंगपा ने मोर्चा खोल दिया है. जंगल की कटाई, वन्यप्राणियों की मौत और मजदूरी भुगतान सरीखे मामलों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने आज डीएफओ दफ्तर का घेराव करते हुए जोरदार नारेबाजी की. खबर लिखे जाने तक हंगामा जारी था.

