Share this News

(KRB24 News) : सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के शुरू होने की तारीखों का ऐलान आज किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने यह जानकारी दी है।

अगले साल होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट आज घोषित कर दी जाएंगी। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आज बोर्ड परीक्षाओं की यह डेटशीट जारी करने जा रहे हैं।

बता दें कि अभी तक सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान नहीं हो सका है।जिसको लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के संबंध में अभिभावकों और स्टूडेंट्स से सोशल मीडिया के जरिये लाइव जुड़कर रायशुमारी की थी। जिसके बाद अब 31 दिसंबर को बोर्ड परीक्षा की तिथियों की घोषणा होगी।