Share this News

जशपुर (KRB24 News) : छत्तीसगढ़ में एक बहन ने अपने ही छोटी और नाबालिग बहन का सौदा कर रिश्ते को कलंकित किया है। शिकायत के बाद पत्थलगांव पुलिस तत्पतरा दिखाते हुए नाबालिग को उज्जैन से सुरक्षित बरामद किया है।

इस मामले में पुलिस ने ममेरी बहन और उसके पति समेत दोनों खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म मानव तस्करी और अपहरण का केस दर्ज किया है। बता दें कि यह पूरा मामला तमता क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित पिता ने बेटी के गुम होने की शिकायत पत्थलगांव थाने में दर्ज कराई थी। इस दौरान खोजबीन कर रही पुलिस को जांच के दौरान पीड़िता की ममेरी बहन पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर नाबालिग को बेचने के बारे में पता चला। बताया जा रहा है कि बड़ी बहन ने नाबालिग को दो-दो बार बेचा। वहीं इसके बदले में मोटी रकम लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस जल्द ही मामले में मीडिया के सामने खुलासा करेगी।