Share this News

बिलासपुर/तखतपुर (KRB24 News) : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनका पुण्य स्मरण किया गया।
स्थानीय भाजपा कार्यालय पांडेय बाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडेय विशेष रूप से उपस्थित थी। हर्षिता पांडेय ने भारत रत्न अटलजी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने गठबंधन सरकार चलाते हुए भी राजनीति के नए मापदंड स्थापित किये। उनके द्वारा निभाया गया राजधर्म हर समय प्रासंगिक है और देश को दिशा दिखाते रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अटलजी ने विश्व पटल पर अपनी अलग छबि बनाई और दूसरे देशों को राह दिखाई। इससे पहले सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ ने स्व. बाजपेयी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए.
वरिष्ठ जनों ने उनके जीवन के प्रेरक प्रसंगों से सीखने की बात कही। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडेय प्रदीप कौशिक नैनलाल साहू कृष्णकुमार साहू ईश्वर देवांगन दिलीप तोलानी काशी देवांगन नरेंद्र रात्रे कोमल ठाकुर अजय यादव गुलजीत खुराना अजय देवांगन जीवन पांडेय नवीन पाली सुरेश शर्मा बसंत सोनी सरजू यादव संतोष लोकचंदानी ज्ञानसिंह ठाकुर राजकुमार यादव प्रमोद ध्रुवंशी संजय निर्मलकर रोशन ठाकुर अश्वनी श्रीवास लव पांडेय विश्वनाथ यादव किशोर देवांगन प्रीतम कश्यप पार्षद श्रीमती प्रतिभा देवांगन श्रीमती पुष्पलता रात्रे आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
