Share this News

रायपुर (KRB24 News) : भारतरत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर भाजपा आज सुशासन दिवस मनाएगी। इस मौके रायपुर के आजाद चौक में आयोजित एक कार्यक्रम को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय,नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सम्बोधित करेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्बोधन का सीधा प्रसारण LED के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद इसी स्थान पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में भाजपा विधायक प्रदेश के किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर सत्याग्रह करेंगे।

इस पर कांग्रेस के नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को देशभर के किसानों की तकलीफों को लेकर भी सत्याग्रह करना चाहिए।