Share this News

कोरबा/चोटिया (KRB24 News) : भारतीय जनता पार्टी चोटिया मंडल में भारतीय जनता पार्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला महामंत्री भाजयुमो कोरबा व नगर निगम पार्षद नरेंद्र देवांगन ने भाजपा चोटिया मंडल के कोरबी में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ रमन सिंह के भाजपा सरकार में किए गए ऐतिहासिक कार्यों विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के बीच में विस्तृत रूप से वक्तव्य जानकारी प्रदान किए

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश चौमुखी विकास की ओर अग्रसर था,शिक्षा स्वास्थ्य के साथ साथ सड़क निर्माण की सुविधा व अन्य महत्वपूर्ण किए गए कार्यों की एक विशाल श्रृंखला उन्होंने तैयार की,डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में निश्चित ही विभिन्न निर्माण कार्यों एवं योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया गांव गांव में स्कूल खुलने का कार्य से लेकर अस्पताल की सुविधा एवं ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र तक मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति व विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों मजदूर किसान युवा वर्ग से लेकर वृद्धावस्था तक हर संभव उन्हें सहयोग प्रदान किया तेजी के साथ छत्तीसगढ़ राज्य विकसित राज्य की ओर अग्रसर हुआ है,पार्षद नरेंद्र देवांगन ने वर्तमान कांग्रेस सरकार के विफलताओं के ऊपर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़ गया है

साथ ही जन कल्याणकारी योजनाएं जो पूर्ववर्ती सरकार में प्रत्येक वर्ग को लाभ मिलता था वह भी आज वर्तमान कांग्रेश की कार्यप्रणाली से लाभ तो दुर सारी योजनाएं ठप पड़ गई है निश्चित ही झूठे वादे लेकर आई कांग्रेस सरकार से छत्तीसगढ़ की जनता ठगा महसूस कर रही है ,मंडल अध्यक्ष रवि मरकाम जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रह्लाद बिनझवार ज़ी,महामंत्री चंद्रप्रताप सिंह जी,महामंत्री जायसाल जी एवं प्रशिक्षण हेतु कार्यकर्ता उपस्थित थे!

