Share this News
रायपुर 16 दिसम्बर ( KRB24NEWS ) : तेलीबांधा थाना अंतर्गत पुलिस ने ब्लैकमेल के आरोपी नवीन विधानी गिरफ्तार किया है। आरोपी नवीन विधानी नाबालिग स्कूली छात्रा से दोस्ती कर अश्लील तस्वीरे खींचकर उन्हें ब्लैकमेल करता था ।
आरोपी नवीन विधानी नाबालिग स्कूली छात्राओं को उनकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। जानकारी के मुताबिक आरोपी धमकी देकर 7 लाख रु वसूल कर चुका है।
आरोपी के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
