Share this News

कोरबा/कटघोरा ( KRB24NEWS ) : सीएम भूपेश बघेल के संक्षिप्त कटघोरा प्रवास के दौरान जिले के प्रभारी और सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय टेकाम भी साथ थे. मुख्यमंत्री की रवानगी के बाद लोनिवि के विश्राम गृह में मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि सरकार ने सफलतापूर्वक अपने दो वर्ष पूरे कर लिए है. आज प्रदेश की भूपेश सरकार की योजनाएं और उनके कामकाज की प्रशंसा पूरे देश मे हो रही है. सरकार जिस ढंग से योजनाओं का क्रियान्वयन प्रदेश में कर रही और जनता को इसका लाभ मिल रहा इसे जानने पड़ोस राज्य के प्रतिनिधि छग आ रहे है. उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश, बिहार की सरकारे भूपेश बघेल की तारीफ करती है. इन राज्यो में आज भी धान की खरीदी 8-9 सौ प्रति क्विंटल में हो रही है जबकि उनकी सरकार धान की खरीदी एमएसपी के मुताबिक करते हुए किसानों को उनकी फसल की पूरी कीमत अदा कर रही है. इसी तरह न्याय योजना का फायदा भी प्रदेश के लोगो को मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा.

कोरोनाकाल के बाद से बन्द पड़े स्कूलों के सवाल पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि कई दूसरे राज्य जहाँ स्कूली शिक्षा का संचालन बन्द था वहां उनको प्रयोगात्मक कदम उठाते हुए स्कूलों के पट खोल दिए थे लेकिन जितने उत्साह से उन्होंने स्कूल खोले थे कोरोना की वजह से उतनी ही निराश से उन्हें स्कूल बंद करना पड़ा. चूंकि अभी संक्रमण का फैलाव जारी है लिहाजा हालात सामान्य होने के बाद चर्चा के उपरांत फिर से स्कूलों में रौनक लौटेगी. इस दौरान जिला शिक्षाधिकारी पर लग रहे आरोपो के सवाल को डॉ टेकाम टाल गए. उन्होंने सभी मीडिया को कल आयोजित होने वाले प्रेस कांफ्रेंस में आमंत्रित भी किया.