Share this News
कोरबा 2 दिसंबर ( KRB24NEWS ) : एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. मंगलावर की सुबह को जिले के दर्री ओव्हर ब्रिज के पास बाइक सवार एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.
हादसे के वक्त दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते वाहन चालक मौके से फरार हो गया. मृतक का नाम वीरेंद्र भगत बताया जा रहा है, जो जशपुर का रहने वाला था और सीएएफ ( छत्तीसगढ़ आर्म्ड फ़ोर्स ) का जवान था. वो फिलहाल सकरी बिलासपुर में पदस्थ था. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है.
