Share this News

कटघोरा10 अक्टूबर 2025(KRB24NEWS) –
सहस्रबाहु जयंती 2024 में माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा घोषित स्थल चकचकवा पहाड़ी के नीचे कटघोरा अम्बिकापुर एन एच मार्ग पर सहस्त्रबाहु चौक की घोषणा 08 नवम्बर को हुई थी।उसी स्थल पर सातगढ़ कंवर समाज के द्वारा वीर शहीद सीताराम जी की मूर्ति का अनावरण मुख्यमंत्री के हाथों होना था जिससे दोनों समाज के मध्य टकराव की स्थिति निर्मित हो रही थी।

जायसवाल समाज के बंधुओ ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर समस्या को बताया।माननीय विष्णुदेव साय जी ने दूरदर्शिता का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री निवास में केबिनेट लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक , वरिष्ठ भाजपा नेता विकास महतो,भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय सभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल डिक्सेना,

राष्ट्रीय सचिव विनोद जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष राज जायसवाल, राष्ट्रीय युवा सचिव सह श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष राहुल डिक्सेना,कल्याण विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल के साथ 1घंटे से भी अधिक समय तक चर्चा की।दोनों समाज के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए जायसवाल समाज को नवीन स्थल जटगा मोड़ कसनिया चौक को आबंटित कर चौक का नामकरण सहस्रबाहु चौक,मूर्ति स्थापना एवं सुसज्जित उद्यान के साथ आधुनिक प्रवेश द्वार निर्माण के लिए मनाया।

जायसवाल समाज के बंधुओ ने विशाल हृदय का परिचय देते हुए इसे स्वीकार किया।इसी तारतम्य में माननीय मुख्यमंत्री जी समाज के मध्य उपस्थित होकर जडगा मोड़ का नामकरण सहस्रबाहु चौक ,मूर्ति एवं उद्यान निर्माण का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।साथ ही सहस्रबाहु जी के आदमकद मूर्ति हेतु 25 लाख एवं स्वागत द्वार के लिए अलग से राशि की स्वीकृति की घोषणा किये।साथ ही उद्यान निर्माण के लिए कलेक्टर महोदय को डीएम एफ से राशि देने हेतु निर्देशित किये।अंत मे माननीय मुख्यमंत्री को जायसवाल समाज के द्वारा आत्मीय सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।कार्यक्रम में रामगोपाल डिक्सेना,विनोद जायसवल,राज जायसवाल, राहुल डिक्सेना,राज जायसवाल जायसवाल,राजेन्द्र जायसवाल, नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल,क्षेत्रीय डड़सेना समाज के अध्यक्ष बृजमोहन डिक्सेना,ए जी पी संजय जायसवाल, डॉ शकुन्तला जायसवाल, किरण जायसवाल, अमित जायसवाल,जगदीश डिक्सेना,श्याम जायसवाल, ओमप्रकाश डिक्सेना,अमित जायसवाल,नंदकुमार जायसवाल, रंजो डिक्सेना,सुनीता जायसवाल,अंजलि जायसवाल, ललिता डिक्सेना,प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल,जयशंकर जायसवाल,शशिकांत डिक्सेना,देवलाल डिक्सेना,दीपक जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, टकेश्वर जायसवाल, सहित बिलासपुर जिला, कोरबा जिला और सरगुजा जिला के सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
