Share this News
कोरबा/पाली : राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के निर्देश एवं जिला प्रशासन कोरबा के मार्गदर्शन में विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए एक दिवसीय विकास खंड स्तरीय आकलन मूल्यांकन एवं चिन्हांकन शिविर स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुनगाडीह विकास खंड पाली में आयोजित किया गया।

शिविर के उद्देश्य को पूरा करते हुए विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यकता निर्धारण के साथ यूनिक आईडी दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने एवं सभी प्रकार के दिव्यांगता आधारित मूल्यांकन एवं परीक्षण जिला मेडिकल बोर्ड के डॉक्टरों द्वारा उचित स्वास्थ्य परीक्षण कर संबंधितों को प्रमाण पत्र, सामग्री वितरण श्रवण यंत्र, दृष्टि जांच,अस्थि बाधित जांच,मानसिक मंद बुद्धि बच्चों का आकलन,चिन्हांकन व व्हील चेयर,आदि अन्य यंत्र का वितरण किया गया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सभागार में विद्या की देवी मां शारदा की प्रतिमा पर धूप दीप अगरबत्ती प्रज्वलित कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाली श्री श्यामानंद साहू,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी,श्री मनीराम मरकाम,प्राचार्य सेजेस मुनगाडीह श्रीमती निधि जायसवाल बीआरसीसी पाली श्री राम गोपाल जायसवाल के सानिध्य एवं पालकों,सीएसी शिक्षकों की उपस्थिति में विधिवत विद्या की देवी की पूजा की गई।जयकारे लगाए गए।उद्बोधन में शिक्षा अधिकारी पाली ने रूपरेखा बताते हुए कहा कि जिला प्रशासन की मंशा है, हमारे प्रत्येक दिव्यांग बच्चों की समय पर उचित देखभाल से मुख्य धारा में पहुंचकर नाम रोशन करें।

बीआरसीसी श्री राम गोपाल जायसवाल ने बताया कि सभी बच्चों के लिए प्रशासन से सामाग्री,यंत्र,भोजन पानी आदि की सुविधा प्रदान की गई है,लाभ उठाने हेतु अपील की गई।नशा मुक्त भारत के लिए शपथ दिलवाए गए। विकासखंड पाली में शिक्षकों एवं सीएसी द्वारा प्रचार प्रसार के कारण बड़ी संख्या में पालक पंजीयन शाखा में अपने पाल्यों का नाम एंट्री करवाया।मेडिकल बोर्ड के डॉक्टरो द्वारा विभिन्न व्याधियों से ग्रसित बच्चों का आकलन परीक्षण कर प्रमाण पत्र सामग्री तथा इलाज हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शासन से प्राप्त सामाग्रियों को खंड शिक्षा अधिकारी पाली,समस्त अभ्यागत मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी,बीआरसीसी, सीएसी,शिक्षकों की उपस्थिति में सम्बन्धितों को प्रदान किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर रुद्रपाल सिंह कंवर अस्थि रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर संजय तिवारी मनोरोग विशेषज्ञ,डॉ0हरवंस नाक कान गला,डॉ0धर्मवीर शिशु रोग,डॉ प्रियंका नेत्र रोग विशेषज्ञ इनके अलावा श्री अशोक दास,श्रीअशोक लखेरा लिपिक मेडिकल बोर्ड,समाज कल्याण विभाग से यूडी आईडी निर्माण श्रीमती भुवनेश्वरी तिवारी एम आर ए, श्री अजय कुमार डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री पुष्पेंद्र देवांगन डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री शैलेंद्र मांडवा चतुर्थ वर्ग कर्मचारी श्री जिला कार्यालय समग्र शिक्षा से मोहम्मद जावेद अख्तर विकासखंड पाली से श्रीमती सुनीता देवांगन लेखापाल,बीआरपी श्रीमती माधुरी मोहड़,प्रधान पाठक सुनील जायसवाल,सीएसी नरेंद्र कुमार गढ़ेवाल,रोशन सिंह प्रधान जगनंदन साहू रमेश रजक तुलसी जगत,प्रमोद,जमुना मरकाम,दीपक कुमार,सोमनाथ कशयप,शिवेंद्र मरकाम,सुनील डिकसेना, विनोद शर्मा,रमेश राज,मो0शाहीद,भरत यादव,शिव लास्कर, हरिश्चंद्र राज,गोरेलाल,मणीदास, महेश पटेल देवचरण यादव सावित्री यादव उमाशंकर पटेल कुमान सिंह पूजा जायसवाल सुनील कुमार रामकृपाल यादव तथा सेजेस मूनगाडीह ने विशेष सहयोग किया।सन्चालन सुनील जायसवाल द्वारा किया गया।
