Share this News
एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तानी टीम के लिए एक जो बड़ी चिंता का कारण है वह तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का फॉर्म है। अब उनकी वापसी को लेकर पाकिस्तान टीम के गेंदबाजी कोच एश्वे नॉफ्की ने दिए अपने बयान में इस बात का विश्वास जताया है कि अफरीदी का एशिया कप के दौरान गेंद से फिर वही पुराना रूप देखने को मिलेगा जिसके लिए वह पहचाने जाते हैं। शाहीन अफरीदी के बुरे फॉर्म के पीछे की बड़ी वजह उनकी फिटनेस भी है।
साल 2023 में शाहीन को हुई थी पीठ में दिक्कत
शाहीन अफरीदी के खराब फॉर्म का बड़ा कारण उनको साल 2023 में पीठ में हुई समस्या को माना जा रहा है, जिसके चलते वह अब तक अपने उस पुराने फॉर्म को ढूंढने में कामयाब नहीं हो सके हैं। इस दौरान शाहीन को सिर्फ हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी स्क्वाड में नहीं चुना गया था। पाकिस्तानी टीम के गेंदबाजी कोच एश्ले नॉफ्की ने आईसीसी को दिए बयान में शाहीन अफरीदी को लेकर कहा कि यदि उनकी गेंद की गति को लेकर बात की जाए तो उसके बारे में उन्हें खुद पता है। किसी भी गेंदबाज को रिकवर करने में समय लगता है उन्होंने खुद की फिटनेस को लेकर काफी काम किया है और अब अफरीदी की गति पहले से काफी बेहतर हो गई है।
अपनी स्विंग पर कर रहे हैं काम
एश्ले नॉफ्की ने शाहीन अफरीदी की स्विंग गेंदबाजी को लेकर आगे कहा कि इसमें थोड़ी तकनीक की जरूरत होती है। हम सभी ने देखा है कि जब वह गेंद को स्विंग कराते हैं तो दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए उनका सामना करना कितना मुश्किल हो जाता है। मेरे अनुसार वह हर मैच में गेंद को स्विंग कराने की कोशिश नहीं करेगा, लेकिन यदि कराता है तो वह इनस्विंग होगी या आउट स्विंग ये अफरीदी पर ही निर्भर करेगा। हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि वह गेंद को स्टंप पर लगातार खत्म करने की कोशिश में रहे।
