Share this News
प्रदेश के नए मंत्रिमंडल में नई जिम्मेदारी प्राप्त करने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं पिछड़ा वर्ग संगठनों ने उनका गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया.
नगर पंचायत पाली की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल के नेतृत्व में पार्षदों ने स्वागत और अभिनंदन किया, वहीं पाली मंडल के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष चंद्र शेखर पटेल की अगुवाई में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को मंत्री मण्डल में 2 अतिरिक्त विभाग पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग का दायित्व मिलने पर भव्य स्वागत किया.
इसके अलावा क्षेत्र के साहू समाज, डड़सेना कलार समाज, कुंभकार समाज सहित अन्य पिछड़ा वर्ग संगठनों ने श्री जायसवाल का अभिनंदन किया और भरोसा जताया कि पिछड़ा वर्ग समाज के उत्थान और विकास के लिए श्री जायसवाल के नेतृत्व में उल्लेखनीय कार्य होंगे.
इस दौरान नपं उपाध्यक्ष लखन प्रजापति, ज्ञान सिंह राजपाल, मण्डल महामन्त्री कामता जायसवाल, मुकेश कौशिक, रितेश जायसवाल, नंदलाल जायसवाल, वरिष्ठ नागरिक लक्ष्मण प्रसाद डिक्सेना, प्रयाग नारायण शांडिल्य, पूर्व पार्षद रामविलाश जायसवाल,अरविंद जायसवाल,बेद राम,गिरिजा शंकर, कीर्ति, रामनारायण पटेल, हरि साहू,पार्षद सुनील साहू, सोना ताम्रकार,साहू अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, संजय छाबड़ा, विशाल मोटवानी, दीपक शर्मा, सहित कार्यकर्ता साथी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे.
