Share this News

पाली : पाली क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के बावजूद नशा -मुक्ति की मुहिम जारी रही। उप निरीक्षक जितेंद्र यादव, सहायक उप निरीक्षक अशोक खांडेकर तथा आरक्षक अनिल कुर्रे की टीम ने ग्राम डूमरकछार एवं नानपुलाली में ग्रामीण महिलाओं के आग्रह पर नशा मुक्ति अभियान चलाया।

दोनों ग्राम पंचायतों की महिलाएं गांव को पूरी तरह नशा मुक्त बनाना चाहती हैं। उन्होंने पुलिस से सहयोग मांगा था, जिसे पाली पुलिस ने न केवल स्वीकारा बल्कि भारी वर्षा के बीच ग्रामीणों के साथ जुटे रहे। घर-घर जाकर लोगों को शराबबंदी और नशे से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया।

इस दौरान महिलाओं ने भी पूरे उत्साह से पुलिस का साथ दिया। पाली पुलिस ने कहा कि ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसहयोग से नशा मुक्त समाज की स्थापना के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।