Share this News
पाली : नगर पंचायत पाली और आसपास के क्षेत्र में घरों या कहीं भी निकले विषैले जीव जंतु सांप आदि को सुरक्षित पकड़कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ने वाले सर्प मित्र दिलेश कोशरिया और तानसेन दास मानिकपुरी को नगर पंचायत पाली में पाली सेवा समिति की ओर से नगद राशि तथा शाल ,श्री फल भेंट कर सम्मानित किया गया. उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत पाली और आसपास के क्षेत्र में विगत चार-पांच वर्षों से दोनों युवक निशुल्क यह सेवा दे रहे हैं. 24 * 7 उपलब्ध रहने वाले इन सेवाभावी युवकों के कारण पाली क्षेत्र में सांपों की अकाल मौत पर रोक लग गई है.
अन्यथा पहले घर अथवा सार्वजनिक स्थानों पर निकलने वाले सांपों को लोग मार देते थे.इन दोनों सेवाभावी युवको को उनके मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर तुरंत ही अपने स्वयं के वाहन से लोकेशन-मौके पर पहुंच जाते हैं और उन सांपों को पकड़ कर आसपास के जंगलों में सुरक्षित छोड़ देते हैं. इस कार्य के लिए ये किसी से कोई शुल्क नहीं लेते हैं. पाली सेवा समिति विगत कुछ समय से पाली क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा अथवा अन्य जनहित के कार्यों के लिए सहयोग कर रहा है.
इसी कड़ी में गत दिवस नगर पंचायत में आयोजित सादे समारोह में सर्पमित्र दिनेश और तानसेन को नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, उपाध्यक्ष लखन प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष उमेश चंद्र,मण्डल अध्यक्ष चंद्र शेखर पटेल पार्षद, जसपाल सिंह छाबड़ा, परमजीत सिंह छाबड़ा, प्रयाग नारायण सिंह, नटवरलाल मारू, धन सिंह पटेल ,शकुन दीवान आदि अन्य सहित पार्षद गण, नगर पंचायत सीएमओ पूर्णेदु तिवारी, अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक आदि अन्य की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मानित किया गया .कार्यक्रम का संचालन दीपक शर्मा ने किया.
