Share this News
कोरबा/पाली : पाली थाना पुलिस द्वारा पाली नगर के रेडियम वर्क एवं कार एसेसरिज दुकान, श्री राम कार वाशिंग, माया सेल्स एंड सर्विसेस तथा एलायमेंट बैलेसिंग सर्विसिंग पार्टस एऐसरिज दुकानों में ब्लेक फिल्म के संबंध में सभी दुकानों का अकास्मिक चेकिंग किया गया।
किसी भी दुकान में ब्लेक फिल्म नही पाया गया। सभी दुकानदारों को हिदायत दिया गया कि किसी भी चार पहिया वाहन में काली फिल्म ना लगाये यह कानून का उल्ल्घन हैकार में लगी ब्लैक फिल्म से दृश्यता कम हो जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, यह अपराधों को बढ़ावा दे सकती है, क्योंकि अपराधियों को छिपने में आसानी होती है। ब्लैक फिल्म के कारण कार के अंदर और बाहर देखना मुश्किल हो जाता है, खासकर रात में या खराब रोशनी में। इससे ब्रेक लगाने, मोड़ने या अन्य चालकों को देखने में देरी हो सकती है, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है.
अपराधियों को ब्लैक फिल्म की आड़ में छिपने और अपराध करने में आसानी होती है, क्योंकि उनकी पहचान करना मुश्किल होता है। यदि काली फिल्म लगाने पाये जाने पर या बेचते पाये जाने पर कडी से कडी कानूनी कार्यवाही की जावेगी सभी दुकानदारों ने पुलिस को अश्वस्थ् किया कि वे ब्लेक फिल्म नही लगायेगें व बिक्री नही करेगें। यह चेकिंग अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा। इस अभियान में पाली थाना प्रभारी जितेंद्र यादव के नेतृत्व में ए एस आई पुरूषोतम उईके,अमित कुमार , दिलीप ,आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
