Share this News

कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र   एक 32 वर्षीय महिला ने अपने देवर के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला और उसका देवर एक ही परिवार में साथ रहते हैं। महिला ने अपने देवर पर लगातार छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी हर प्रसाद नायक 29 वर्षीय आदतन शराबी है और अक्सर घर पर आने के बाद हंगामा मचता है हंगामा इतना मचाता है कि पड़ोसियों को भी परेशानी होती है इसका विरोध करने पर उन्हें भी गाली-गलौज और धमकाने लगता है। आरोपी की भाभी ने इसके शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से लिखित की कि इसका देवर उसके और उसके परिवार के साथ गंदी-गंदी गालियां देता है वही उन्हें गंदी-गंदी इशारे भी करता है इसके अलावा विरोध करने पर चाकू से जान के से मारने की धमकी भी देता है उसके पति के द्वारा इसका विरोध करने पर उसने उसके साथ भी विवाद किया और मारपीट करता है इन सबसे परेशान होकर इसने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की है या पुलिस ने मामला दर्ज कार्यवाही करते हुए जेल दाखिल कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की शादी नहीं हुई है और वह अक्सर शराबी कर घर पर उत्पात मचाता है जिस घर पूरा परेशान रहता है।