Share this News
रजकम्मा (पाली)- देश की आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस को अक्षुण बनाए रखने एवं वीर सपूतों के बलिदान को यादगार बनाने के लिए दिलहरण कश्यप अध्यक्ष शिक्षा समिति जनपद के मुख्य अतिथ्य,राजीव जोगी नोडल प्राचार्य की अध्यक्षता,सरवन मराबी सरपंच,कृष्णा यदु अध्यक्ष एस एम डी सी,हेमलाल अहीर उपसरपंच के विशिष्ट अतिथ्य में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में सी ए सी जीवन सिंह मरकाम,सेजस के स्टाफ, माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक उपस्थित थे।
पंचायत भवन सहित नोडल प्राचार्य अंतर्गत संचालित विद्यालयों में ध्वजारोहण का समय एवं अतिथियों का निर्धारण सर्वसम्मति से किया गया।सभी विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लाइटिंग ,परिसर की साफ-सफाई ,गगनभेदी नारो के साथ प्रभात फेरी के उपरांत अपने विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता,फैंसी ड्रेस,लघु नाटिका,देश भक्ति गीतों पर नृत्य जैसे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया।
छात्र-छात्राओं के लिए मिष्ठान की व्यवस्था पंचायत के सौजन्य से वितरित की जाएगी।तत्पश्चात पालकों ने शिक्षकों से अपने बच्चों की विद्यालयीन गतिविधियों की जानकारी ली।प्रथम यूनिट टेस्ट में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन,नियमित विद्यालय में उपस्थिति,शाला गणवेश पर विस्तृत चर्चा -परिचर्चा की गई।बैठक में पुष्पक साहू,विनोद जायसवाल, प्रभा लकरा, कुमुदिनी राम,कमलेश्वरी साहू,सितारा अग्रवाल, कल्पना कुजूर,अर्चना किंडो,रवि चंद्रा, किरण मरकाम , सत्यनारायण अहीर, लक्ष्मीनारायण अहीर ,महेश अहीर सहित पालक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
