Share this News

पाली : ग्राम पंचायत चेपा के ग्राम डुगूपारा में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार भोजली पर्व मनाया गया ।यह पर्व जो मित्रता, अच्छी फसल और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। यह त्यौहार मुख्य रूप से सावन महीने में मनाया जाता है, खासकर रक्षा बंधन के बाद. इसे गेहूं या जौ के पौधों (भोजली) की पूजा करके मनाया जाता है, जिन्हें नौ दिनों तक टोकरी में उगाकर रात्रि में सामूहिक भजन कीर्तन ढोलकी कर सेवा किया जाता है।

महिलाओं के द्वारा भोजली को विसर्जित किया गया जिसमें ग्राम के बैगा धरमपाल पैकरा .मनहरण श्याम रामकुमार मरावी सरपंच ग्राम पंचायत चेपा पुनेद यादव संजय राजेन्द्र किसन भीखम दास.बिमला बाई प्रमिला श्याम कंचन बाई उर्मिला बाई सरिता बाई सिरोदिया बाई सुशिला बाईसंत बाईं धन बाई सति बाई अश्विनी बाई शिव कुमारी यादव सुमित्रा कु.दिब्या कु.कृति आदि अन्य उपस्थित रहें।