Share this News
चैतमा (पाली) : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य चंद्राणी सोम के अड़ियल रवैये से छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय होते देख जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर महोदय से उन्हें तत्काल अन्यत्र स्कूल में स्थानांतरित करने की मांग की है। समस्त ग्रामवासियों सहित सरपंच चैतमा,सरपंच कुटेलामुड़ा,सरपंच गोपालपुर,जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 08,जनपद सदस्य क्रमांक 01,उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाली,जगमोहन सिंह अध्यक्ष वन समिति चैतमा सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारियों, ग्राम पंचों ने प्रभारी प्राचार्य के काले कारनामो को उजागर करते हुए 7 बिंदुओं का शिकायत पत्र कलेक्टर सहित उच्चाधिकारियों को सौंपा है।मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर बिलासपुर से आना जाना, संस्था बंद होने से पूर्व चले जाना,रसायन विषय का नियमित क्लास न लेना, पूर्व वर्ष में कोर्स पूरा न कराना,पालकों से अभद्रता पूर्ण व्यवहार करना, बिना सिफारिश के अपने विद्यालय के ही बच्चों को प्रवेश में आनाकानी,स्कूल समय मे बच्चों का रोड में घूमना,छात्र हित को अनदेखी करते हुए केवल पैसे के लिए नौकरी करना,मनमर्जी से स्कूल आना जाना इन बातों को उजागर किया गया है।जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी प्राचार्य को न हटाने की स्थिति में जन आंदोलन की चेतावनी प्रशासन को दी है।
