Share this News
पाली : शारदा महिला मंडल द्वारा सरजाल निवास कबीर कुटी में सावन उत्सव, मित्रता दिवस मनाया गया। विगत 25 वर्षों से महिला मंडल द्वारा रामायण का पाठ किया जाता है, इसी क्रम में सावन के पवित्र महीने में प्रतिदिनरामायण का पाठ किया जाता है।

सभी महिलाएँ उत्सव में शामिल होने के लिए सज-संवरकर पहुँची। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा मित्रता दिवस व सावन उत्सव का आयोजन किया गया। रामायण पाठ के पश्चात् गीत-संगीत एवं अंताक्षरी में सभी महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने मिलकर सावन झूले का आनंद लिया ।

विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। साथ ही यह आयोजन अपने धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण का माध्यम भी बना ।

