Share this News

पाली विश्व मूलनिवासी दिवस पर 9अगस्त को गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के अनुसांगिक संगठन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा पूर्ण शराब बंदी की मांग की गई है। इस संबंध में प्रतिनिधियों ने कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि यूएनओ द्वारा घोषित 9 अगस्त विश्व मूलनिवासी दिवस को पूरे मूलनिवासी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं।

इसलिए एक दिन पूर्ण शराब बंदी होना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में विद्वान मरकाम जिला अध्यक्ष कोरबा/ सदस्य जिला पंचायत कोरबा, जगत नेताम जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कोरबा, अनिल मरावी प्रदेश सचिव युवा मोर्चा जीजीपी, सुरेश पोर्ते संभागीय उपाधक्ष, मनोहर श्रोते संभागीय महामंत्री, रफीक अली जिलाध्यक्ष अल्प संख्यक कोरबा आदि कार्यकर्ता शामिल रहें।