Share this News

नरसिंहपुर 23 नवम्बर ( KRB24NEWS ) : नरसिंहपुर की गाडरवारा तहसील के पलोहा थाने के अंतर्गत धोखेड़ा ग्राम में उस समय मातम पसर गया जब सुबह की धूप में खेल रहे कुछ बच्चे हादसे का शिकार हो गए। तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक बच्चा जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

दरसल जिस समय बच्चे एक घर की आंगन के पास खेल रहे थे तभी एक ट्रैक्टर कच्ची दीवार से जा टकराया और देखते ही देखते दीवार भरभरा कर बच्चों के ऊपर गिर गई। जिसमें 4 बच्चे बुरी तरह दब गए और 3 बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है, जिसे गाडरवारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा परस गया। लोग आनन-फानन में बच्चों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गाडावारा पहुंचे। तब तक गाडावारा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।