Share this News

सुकमा 23 नवम्बर ( KRB24NEWS ) : नक्सलियों ने अस्पताल भवन में जमकर तोड़फोड़ की है। नक्सलियों ने केरलापाल के बड़ेसट्टी गांव में नवनिर्मित भवन में ये तोड़फोड़ की है।

मौक़े पर पहुंचे सुरक्षाबलों के जवानों पर भी नक्सलियों ने फायरिंग की है। जवानों के जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली जंगल के रास्ते फरार हो गए हैं।

वहीं पुलिस नक्सली के बीच तड़ोकी थाना के कोसरोंडा में मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक महिला समेत 3 नक्सली मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में नक्सलियों के बड़े नेता राजू सलाम की मारे जाने की ख़बर है।

घटना स्थल से हथियार भी मिले हैं। SSB-32 बटालियन और DRG जवानों की कार्रवाई में 3 नक्सली मारे गए हैं। रुटीन सर्चिंग के दौरान ये मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हुआ है। सुरक्षाबल इलाके में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।

इससे पहले सीमावर्ती इलाकों में माओवादियों के सक्रिय होने की खबर मिली है। छत्तीसगढ़ से लगी तेलंगाना बार्डर में कई बड़े नक्सली लीडर के मूवमेंट की जानकारी मिली है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई बड़े नक्सली लीडर यहां मौजूद हैं, इस इलाके में बड़े नक्सलियों की मूवमेंट बनी हुई है।

नक्सली मूवमेंट की पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं पुलिस का ऑपेरशन भी, दूसरे राज्यों से लगती सीमा में लगातार जारी है।