Share this News
त्रिलोकी पब्लिक स्कूल में आज “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत एक भावपूर्ण वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्कूल की प्राचार्या मोना ठाकुर के कुशल दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के नाम एक-एक पौधा रोपित किया। इस अवसर पर छात्रों में पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान की भावना का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। प्राचार्या ने बच्चों को पेड़ों के महत्व के बारे में बताया और कहा कि एक वृक्ष न केवल पर्यावरण को संजीवनी देता है, बल्कि माँ के प्यार की तरह जीवनदायिनी होता है।
इस सराहनीय पहल के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि जैसे माँ जीवन देती है, वैसे ही पेड़ भी प्रकृति का जीवनदाता है। कार्यक्रम में शिक्षकगण, अभिभावक और विद्यालय स्टाफ की भी सहभागिता रही।
विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि वे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य करते रहेंगे और हर वर्ष इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे।
