Share this News

कोरबा : कोरबा जिले में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कुसमुंडा परियोजना में कार्यरत SECL कर्मचारी जयराम कंवर (लगभग 50 वर्ष) अपने गृह ग्राम डुरेना दीपका से वापस लौटते समय किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय वह दो पहिया वाहन पर सवार थे, जिसमें दो लोग सवार थे। पीछे बैठे व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम को राज हीरो द्वारा फोन कर बुलाया गया। घायल कर्मचारी को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, घायल कर्मचारी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।