Share this News
कोरबा/पाली : विकासखंड, पाली के दूरस्थ ग्राम सगुना के रहने वाले वर्तमान निवासी रायपुर एच.के. नागदेव 30 जून को अपर आयुक्त, अपर पंजीयक सहकारी छत्तीसगढ़, छ0ग0 शासन के पद से सेवा सेवानिवृत हुए, विभागीय अधिकारी कर्मचारीयों के द्वारा उन्हें साल श्रीफल के साथ भावभीनी विदाई दी गई।श्री नागदेव अविभाजित म0प्र 0 व छ0ग0 राज्य मिलाकर 38 वर्षो के शासकीय सेवा पश्चात सेवानिवृत हुए, पदस्थापना दौरान वे, वर्ष 1987-1989 के मध्य कार्यालय संयुक्त पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, इंदौर में सहायक पंजीयक के पद पर पदस्थ रहे, वर्ष 1989-1993 के मध्य कार्यालय सहायक पंजीयक ( अंकेक्षण ) सहकारी संस्थाएं राजगढ़ ( म0प्र0) में सहायक पंजीयक के पद पर पदस्थ रहे, वर्ष 1993-1995 के मध्य कार्यालय संयुक्त पंजीयक, सहकारी संस्थाएं बिलासपुर में सहायक पंजीयक के पद पर पदस्थ रहे,वर्ष 1995-2005 के मध्य कार्यालय उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, जगदलपुर में भी उप पंजीयक के पद पर पदस्थ रहे, वर्ष 2005-2009 तक कार्यालय छ0ग0 राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्या. रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर उप पंजीयक के पद पर पदस्थ रहे, वर्ष 2009-2012 के मध्य कार्यालय राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक मर्या. रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर उप पंजीयक के पद पर पदस्थ रहे ( वर्तमान अपेक्स बैंक में समायोजित ), वर्ष 2012-2013 तक कार्यालय पंजीयक सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ मे संयुक्त पंजीयक के पद पर पदस्थ रहे,वर्ष 2013-2019 के मध्य कार्यालय छ0ग0 राज्य सहकारी बैंक मर्या. रायपुर में प्रबंध संचालक एवं संयुक्त पंजीयक के पद पर प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ रहें, वर्ष 2019 से जून 2025 तक कार्यालय पंजीयक, सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ में संयुक्त एवं अपर पंजीयक के पद पर पदस्थ रहकर सेवानिवृत हुए, शासकीय सेवा के दौरान श्री नागदेव कर्तव्य- निष्ठा से कार्य करते हुए, परिवार के मध्य भी बेहतर संतुलन बनाएं रखा अपने पद पर कार्य करते हुए अपने तीन सुपुत्र का अच्छे शिक्षा दीक्षा का ख्याल रखा जिस परिणाम इनके तीनों लड़के आज एम0बी0बी0एस 0 का पढ़ाई पूर्ण आज चिकित्सक ( डा0 ) बन चुके हैं!! इनके सेवानिवृत पर इनके अच्छे स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना किए ।
