Share this News
रजकम्मा (पाली)- माध्यमिक शाला नवापारा संकुल रजकम्मा विकासखंड पाली मे शाला प्रवेश उत्सव एवं न्योता भोजन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत नवापारा के सरपंच श्रीमती उर्मिला सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल प्राचार्य राजीव जोगी ने की ।बच्चों के चेहरे पर मुस्कराहट देखते ही बन रही थी जब उन्हें अक्षत कुमकुम और तिलक लगाकर संकुल समन्वयक जीवन सिंह मरकाम ने स्वागत किया। तत्पश्चात शासन से प्राप्त पाठ्य पुस्तक जनप्रतिनिधियों द्वारा बच्चों को प्रदान किया गया एवं 24 -25 में टॉप करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा कंपास बॉक्स और पेन देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में नेवता भोज का आयोजन किया गया जिसमें खीर पुरी फल पुलाव आदि व्यंजनों का सबने आनंद लिया इससे पहले मां सरस्वती की पूजा विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। वंदना एवं स्वागत गीत गाए गए। अतिथियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ मां के नाम का रोपण अतिथियों ने किया ।इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती मथुरा बाई वरिष्ठ व्याख्याता पुष्पक साहू, विनोद जायसवाल ,श्रीमती कुमुदिनी राम ,श्री रविचंद्रा,अनिल कुमार कंवर ,जैत राम ध्रुव , हीरामन दास ,राजेश बरिहा ,श्रीमती अर्चना किंडो ,प्रेम बाई खांडे, कुमुदिनी चौबे ,श्र देव शरण सिंह आदि शिक्षक एवं गांव के पालक गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन श्री भुवनेश्वर पटेल एवं आभार प्रदर्शन संस्था के प्रधान पाठक श्री जीवन सिंह मरकाम के द्वारा किया गया।
