Share this News
विधायक पाली तानाखार श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने प्रवेश उत्सव पर उपस्थित पालको को आह्वान करते हुए कहा कि हमारा प्रत्येक बच्चा काबिल होता है,उसे स्कूल तक पहुंचाना हम सब की प्रथम प्राथमिकता होती होती है,बाकी उन्हें काबिल बनाना शिक्षकों का परम कर्तव्य है।उक्त उद्बोधन विकासखंड स्तर के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बक्साही में उनके द्वारा दिए गए।विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पाली के कुशल नेतृत्व,सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं बीआरसीसी पाली के सानिध्य में माँ महाश्वेता के प्रतिमा पर अभ्यागत समस्त अतिथियों ने धूप चंदन रोली अगरबत्ती एवं दीप प्रज्वलन कर माता से विकासखंड पाली के लिए आशीष मांगा गया।वंदना एवं स्वागत गीत में सुर ताल एवं लय का अचूक समन्वय देखा गया।
प्रशासनिक उद्बोधन में शिक्षा अधिकारी श्री श्यामानंद साहू ने सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ने भेजने के लिए मार्मिक तथ्य बताए,तथा गुरु शिष्य के महत्व को समझाया।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाली ने उद्बोधन में शिक्षकों को प्रेरित करते करते हुए- कोई भी बच्चा अप्रवेशी,शाला त्यागी या अध्ययन त्यागी ना हो इसकी जिम्मेदारी शिक्षकों की है।विशेष रूप से उन्होंने जाति प्रमाण पत्र फोकस किया। क्रमवार सरपंच बक्साही,सांसद प्रतिनिधि विधायक प्रतिनिधियों ने भी प्रवेश उत्सव को सार्थक करते हुए सरकारी स्कूल को शिक्षा एवं संस्कार का कारखाना बताए।तदुपरांत सभी नव प्रवेशी बच्चों को कक्षा पहली कक्षा छठवीं एवं कक्षा नवमी में अक्षत कुमकुम का तिलक लगाकर उन्हें मिठाई से मुंह मीठा करवाया गया। साथ ही शासन से निःशुल्क प्राप्त पाठ्य पुस्तक विधायक तानाखार,एसडीएम,शिक्षा अधिकारी सहित समस्त अतिथियों ने बच्चों को भविष्य गढ़ने की अपेक्षा से प्रदान किया।इस अनुपम बेला को कमरे में कैद किए।डॉ0 श्रीमती अनीता सिंह प्राचार्य एवं श्रीमती निधि जायसवाल प्राचार्य सेजेस मुनगाडीह ने विधायक तानाखार को एक सुंदर पौधा सम्मान स्वरूप प्रदान किया गया।
शिक्षा विभाग पाली द्वारा उपस्थित समस्त अतिथियों को प्रवेश उत्सव को यादगार बनाने उनके सम्मान में स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।सफल कार्यक्रम का आभार बीआरसीसी श्री राम गोपाल जायसवाल ने किया।सन्चालन सुनील जायसवाल ने किया। तत्पश्चात एक पेड़ मां के नाम समस्त अतिथियों ने हायर सेकेंडरी स्कूल बक्साही प्रांगण में रोपित किया। दर्ज उपस्थिति बढ़ाने में कारगर शासन की महत्वाकाक्षी योजना नेवता भोजन का भव्य आयोजन किया गया था।विधायक सहित सब ने नवप्रवेशित बच्चों को अपने हाथों से भोजन प्रसाद ग्रहण कराया उसके बाद सबने नेवता भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने सरपंच नूतन योगेश राज,जनपद सदस्य श्री सत्यनारायण पैकरा,जनपद सदस्य श्रीमती उमा गुलाब टेकाम,सांसद प्रतिनिधि श्री श्यामनारायण,विधायक प्रतिनिधि श्री कुलदीप मरकाम,विधायक प्रतिनिधि शिक्षा श्री पुरुषोत्तम टेकाम, प्राचार्य डॉक्टर श्रीमती अनीता सिंह,प्राचार्य सेजेस श्रीमती निधि जायसवाल प्रधान पाठक मोहम्मद शाहिद खान, उप सरपंच श्री संतोष कश्यप सीएसी रमेश कुमार रजक सुभाष गुप्ता,हरिशंकर डिकसेना आदि की उपस्थिति गरिमामय रही।
