Share this News

रजकम्मा (पाली)- प्राथमिक शाला कन्या आश्रम रजकम्मा में जनपद उपाध्यक्ष दिलहरण कश्यप के मुख्य आतिथ्य एवं पुष्पक साहू प्रभारी नोडल प्राचार्य की अध्यक्षता में शाला प्रवेशोत्सव गरिमामय वातावरण मे मनाया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में सरपंच सरवन मराबी,जनप्रतिनिधि कृष्णा यदु,वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल, संकुल समन्वयक जीवन सिंह मरकाम,एस एम सी अध्यक्ष अनिता सागर ने मां सरस्वती के तैल चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया।उद्बोधन की कड़ी में सेजस मदनपुर के व्याख्याता विनोद जायसवाल ने नवप्रवेशी बच्चो की माताओं से आग्रह किया कि उन्हें नियमित विद्यालय भेजे।अध्यक्षीय भाषण में पुष्पक साहू ने माता पिता और गुरुजनों के चरण स्पर्श का महत्व बताया।कृष्णा यदु ने पूर्व से विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को नवीन प्रवेशी विद्यार्थियों से मित्रवत व्यहार रखने की सीख दी।सरपंच सरवन मराबी ने सभी बच्चो को आशीष देते हुए गाँव का नाम रोशन करने को कहा। प्रत्येक कक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानपाठक रवि चंद्रा ने उपहार भेंटकर सम्मानित किया।अतिथियों ने नवीन प्रवेशी बच्चो का तिलक रोली लगाकर मुँह मीठा कराया।लोकेश्वरी वैष्णव ने नवीन छात्रों को पुस्तक प्रदान किया।द्वितीय चरण में अतिथि, पालक एवं बालक-बालिकाओं ने न्योता भोज का आनंद उठाया।कार्यक्रम का संचालन रवि चंद्रा ने एवं आभार अधीक्षिका किरण मरकाम ने किया। कार्यक्रम में प्रभा लकड़ा, कुमुदिनी राम,अर्चना किंडो, योगाचार्य तिहारु कश्यप,पूर्व सरपंच सत्यनारायण ध्रुव,पुष्पलता भार्गव,चन्द्रमती अहीर,ऋतु शर्मा,अनिल कंवर,जैतराम ध्रुव,सन्तोष वर्मा,पुष्पा सागर,प्रफुल्ला भगत,नीता खांडे,योगिता चौहान,यामिनी दुबे सहित ग्रामीणजन,पालक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।