Share this News

मदनपुर ( रजकम्मा) – संकुल केन्द्र रजकम्मा अंतर्गत प्राथमिक शाला मादनपारा में शाला प्रवेशोत्सव नवनिर्वाचित सरपंच सरवन सिंह के मुख्य अतिथ्य एवं प्रधानपाठक जैतराम ध्रुव की अध्यक्षता में नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत रंगारंग छत्तीसगढ़ी गीत ददा स्कूल जाबो ग दाई स्कूल जाबो ओ भरती हमन ल कर दे…से हुआ।शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गौरी बाई, नोडल प्राचार्य प्रतिनिधि विनोद जायसवाल, संकुल समन्वयक जीवन सिंह मरकाम ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

नवप्रवेशी बच्चो एवं उनके साथ आये माताओं बहनों का अतिथियों ने तिलक गुलाल लगाकर स्वागत किया।यामिनी दुबे मेम ने कक्षा पहिली में प्रवेश लेने आये बच्चो का मुंह मीठा कराते हुए पाठ्य पुस्तक वितरित किया।सरपंच सरवन सिंह मराबी ने सभी पालकों से बच्चो को विद्यालय नियमित भेजने को कहा। व्याख्याता विनोद जायसवाल ने बच्चो में उन्नति के लिए अनुशासित और नियमित शिक्षा को मूलमंत्र बताया।जीवन सिंह मरकाम ने शासन से प्राप्त सुविधाओ को बताया।रवि चंद्रा ने माता पिता और गुरुओं के सम्मान की सीख दी।

तत्पश्चात न्योता भोज परोसा गया।कार्यक्रम का संचालन यामिनी दुबे ने एवं आभार प्रधानपाठक जैतराम ध्रुव ने किया।कार्यक्रम में कुमुदिनी राम,अर्चना किंडो, पुष्पलता भार्गव,मालतीबाई, सन्न बाई, समेलाल,जंतराम ध्रुव,प्रेमसिंह,सीताबाई, श्याम बाई,बसंती,राजकुमारी,शांतिबाई, पंच रामकुमार सहित पालक एवं शालाप्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।