Share this News
कोरबा : छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ जिला कोरबा के नेतृत्व में अखबार वितरक केंद्र टीपी नगर में जिला सचिव जय सिंह नेताम का अवतरण दिवस केक काटकर मनाया गया l
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा ने जिला सचिव जय सिंह नेताम के अवतरण दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित सभी सदस्यों से निवेदन किया कि अखबार वितरक संघ से जुड़े सभी सदस्यों के सुख-दुख में हमेशा शामिल होकर उनका उत्साह व मार्गदर्शन करते रहेl
विदित हो कि छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ अपने अभिकर्ता, उपअभिकर्ता व अखबार वितरको के साथ पारिवारिक संबंध बनाए हुए हैं l प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा ,जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, ओम गुप्ता रायसेन, दिलीप यादव, कृष्ण निर्मलकर उर्फ टिडो,अनुराग महतो आदि उपस्थित थेl
