Share this News
रजकम्मा (पाली)- प्राथमिक शाला धनुहारपारा कुटेलामुडा पंचायत में शाला प्रवेशोत्सव सरपंच चंद्रिका
बाई के मुख्य आतिथ्य , प्रधानपाठक अनिल कँवर की अध्यक्षता,प्रभारी नोडल प्राचार्य विनोद जायसवाल , संकुल समन्वयक जीवन सिंह मरकाम,उपसरपंच हरप्रसाद पाटले के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष महाराज सिंह मराबी ,पंच मंजू बाई की उपस्थिति रही। सर्वप्रथम कुमुदिनी राम,लोकेश्वरी वैष्णव एवं पुष्पलता भार्गव ने सरस्वती वंदना का गायन किया।प्रभारी नोडल प्राचार्य विनोद जायसवाल ने रोचक प्रसंग के माध्यम से शिक्षा में बच्चों के साथ माता के योगदान को बखूबी समझाया।संकुल समन्वयक मरकाम ने शासन की विभिन्न योजनाओं को बताया। उपसरपंच हरप्रसाद ने बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाते हुए नियमित पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा।तत्पश्चात सभी अतिथियों ने विद्यालय के नव प्रवेशी बच्चो का तिलक रोली,फूलमाला और मिठाई खिलाकरउन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा।संकुल केंद्र प्राथमिक परीक्षा में प्रथम स्थान के लिए एंजल और आराध्या को,द्वितीय स्थान के लिए अनिकेत और हंसिका को सम्मानित किया गया।सभी अतिथियों ,पालकों एवं बच्चो को विद्यालय परिवार की तरफ से न्यौता भोज कराया गया।कार्यक्रम का संचालन पुष्पलता भार्गव ने एवं आभार प्रधानपाठक अनिल कंवर ने किया।कार्यक्रम में जैतराम ध्रुव,रवि चंद्रा, कुमुदिनी राम,विनोद जायसवाल,जीवन सिंह मरकाम, लोकेश्वरी वैष्णव,प्रफुल्ला भगत,ज्योति सारथी,अमरीका , करिश्मा सहित गणमान्य नागरिक,पालक एवं पूर्व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
